उत्तराखण्ड

गोमुख जाने पर प्रशासन ने लगाई रोक

उत्तरकाशी ।  गंगोत्री-गोमुख मार्ग पर पुलिया बहने से जिला प्रशासन ने  गंगोत्री से गोमुख की आवाजाही पर रोक लगा दी है। बता दें कि गंगोत्री-गोमुख मार्ग पर पिछले दिनों वर्षा और हिमखंड पिघलने के कारण जल स्तर बढ़ा गया था। जिससे तीन पुलिया बह गई थी। चीड़बासा के पास के गदेरे में एक पुलिया बहने के साथ दिल्ली निवासी दो कांवड़ यात्री भी बह गए थे। जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सुरक्षा की दृष्टिगत इस मार्ग पर आवागमन रोका गया है। उन्होंने बताया कि इन तीन पुलिया के नवनिर्माण के लिए पार्क प्रशासन की ओर से सामग्री एवं मजदूर तैयार रखे गए हैं। परंतु अभी गदेरों में उफान कम नहीं हो रहा है। सबसे अधिक उफान चीड़बासा गदेरे और भोजगढ़ी गदेरे में है। ऐसे में पुलिया निर्माण में कठिनाई हो रही है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए जल स्तर घटते ही गोमुख मार्ग की इन तीनों पुलियाओं का तेजी से निर्माण किया जाना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button