उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने ली अधिकारियों से राहत कार्यों की जानकारियां

देहरादून। राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने  राजभवन में उत्तरकाशी आपदा के दृष्टिगत शासन, पुलिस, सेना एवं आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की  जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि इस समय खोज, राहत एवं बचाव कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसके लिए किसी भी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार मशीनों एवं उपकरणों का मूल्यांकन कर त्वरित मोबिलाइजेशन किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार भी इस आपदा की घड़ी में हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु ने बताया कि कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों एवं टीमों का तेजी से समन्वयन और मोबिलाइजेशन कर दिया गया है।  उन्होंने बताया कि सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button