उत्तराखण्ड

बाइक सवार दो युवकों की मौत

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटेक्स इलाके में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ड्यूटी से लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। दोनों युवक हल्द्वानी की ओर जा रहे थे कि तभी कॉलटेक्स के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय शोबन सिंह और 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट के रूप में हुई है। दोनों एक फैक्ट्री में कार्य करते थे और ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button