उत्तराखण्ड

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश सचिव बनेपुष्पेन्द्र राणा

हल्द्वानी की दया जोशी को प्रदेश की कमान

हल्द्वानी। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) का राज्य स्तरीय द्विवार्षिक महाधिवेशन हल्द्वानी में संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। बागेश्वर जिले के दो मीडिया कर्मियों को कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी मिली है। नई कार्यकारिणी ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की समस्याओं के निदान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का संकल्प लिया। कटघरिया के एक बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी की चयन प्रक्रिया शुरू की। सर्वप्रथम विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों के बीच से 19 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। चयनित सदस्यों के बीच से पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। महासचिव और सचिव को छोड़कर बाकी सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। प्रदेश कार्यकारिणी में हल्द्वानी की दया जोशी को अध्यक्ष, बागेश्वर के दीपक पाठक और हरिद्वार के सुशील शर्मा को उपाध्यक्ष और हरिद्वार के हरपाल सिंह को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना  गया। महासचिव पद पर हुए चुनाव में अल्मोड़ा के गोपाल दत्त गुरुरानी ने देहरादून के अरुण कुमार मोगा को 14 वोट से हराया। कार्यकारिणी में दो सचिव चयनित होने थे। सचिव पद के लिए बागेश्वर के जगदीश उपाध्याय, पौड़ी के पुष्पेंद्र राणा और हरिद्वार के प्रमोद पाल के बीच चुनाव हुआ। जिसमें 16 मत लाकर जगदीश और 15 मत लाकर पुष्पेंद्र सचिव बने। प्रमोद को पांच मत मिले। इसके अलावा कार्यकारिणी में दो संगठन मंत्री चंपावत से गिरीश बिष्ट, अल्मोड़ा से कैलाश भट्ट और दो प्रचार मंत्री चंपावत के बाबा आदित्यनाथ, जसपुर के समीर परवेज भी निर्विरोध बने।नौ कार्यकारिणी सदस्यों में बागेश्वर जिले से संजय साह जगाती भी शामिल हैं। रविवार को सभी चयनित पदाधिकारियों का मल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट रहे। इस मौके पर सभी जिलों से आए मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button