उत्तराखण्ड

जंगल मे मिला युवक का शव

हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र से जंगल में युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास कोई ऐसा सामान नहीं मिला जिससे शिनाख्त हो पाती। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा दिया। शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता चल पाएगी। कोतवाली नगर अंतर्गत मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास जंगल में शौच करने गए किसी फक्कड़ ने जंगल में युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों को दी। जंगल में शव मिलने की सूचना वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर खड़खड़ी पुलिस चौकी प्रभारी आनंद मेहरा सहयोगी कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की तलाशी ली तो उसके पास ऐसा कोई सामान नहीं मिला जिससे शिनाख्त हो पाती। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है। एक कान में बाली है व एक हाथ पर त्रिशूल गूदा था। शव चौबीस घंटे से ज्यादा पुराना नहीं है। शिनाख्त के प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button