उत्तराखण्ड

बागनाथ के दर्शन के बाद पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई छड़ी यात्रा

बागेश्वर पहुंची छड़ी यात्रा

बागेश्वर। चार धाम यात्रा पूरी करने के बाद छड़ी यात्रा बागेश्वर पहुंची। यहां उनके पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। यहां से बाबा बागनाथ के दर्शन करने के बाद यात्रा पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। छड़ी यात्रा महंत प्रेम गिरी महाराज जूना अखाड़े के अध्यक्ष के नेतृत्व में हरिद्वार से शुरू हुई थी। अखाड़े के अध्यक्ष प्रेम गिरी ने बताया कि हर साल यह यात्रा शुरू होती है। दस दिन पहले यह यात्रा हरिद्वार से शुरू हुई। चारधाम यात्रा करने के बाद यात्रा रविवार को बागेश्वर पहुंची। रात जूना अखाड़ें में यात्रा में शामिल लोग रुके। रात को गंगा आरती की। सोमवार की सुबह बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। बाबा से आशीर्वाद लेने के बाद यात्रा आगे बढ़ी। यात्रा को जगह-जगह अखाड़े से जुड़े लोगों के अलावा आम लोगों का भी सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button