उत्तराखण्ड

पीड़ितों की मदद करने के निर्देश

देहरादून। गत दिनों देहरादून के गोविंदगढ़ में स्थित बस्ती में 15 झोपड़ियों में आग से नुकसान होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  जिलाधिकारी  को पीड़ितों की यथासंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज  40 राशन के बैग भेजे गए। सोमवार को देहरादून के गोविंदगढ़ में एक प्लाट में बनी 15 झोपड़ियों में आग लग गयी थी, जिससे वहां रहने वाले लोगों का सामान जलकर राख हो गया था।  इस मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया । उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस घटना के पीड़ितों की यथासंभव मदद की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button