उत्तराखण्ड

ऋषिकेश आईएसबीटी में मिला शव

देहरादून। ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में एक बस परिचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। परिचालक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उसकी हत्या की आशंका जता रही है। रविवार सुबह ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर शव मिलने की खबर की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर  पहुंची  पुलिस ने  घटना स्थल का मुआयना किया। मृतक के शरीर पर कई घावों के निशान थे। जिसके चलते उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक परिचालक की पहचान भरत सिंह भंडारी उर्फ गारू, पुत्र दीप सिंह भंडारी ,ग्राम भेनटला, टिहरी गढ़वाल के रूप में की गई। मृतक परिचालक बस में मालिक का पार्टनर था। कोतवाल आरएस  खोलिया का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button