उत्तराखण्ड
साहित्यिक और कला उत्सव का शुभारंभ किया

देहरादून। राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव- 2023 आज से देहरादून में शुरू हो गया है। महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज में राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसे आयोजन आदिवासी छात्रों को नया मंच उपलब्ध कराते हैं। आदिवासी छात्रों के उत्थान पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार, देश के शोषित समाज के लिए विभिन्न योजनांए चला रही है। गौरतलब है कि इस चार दिवसीय कार्यक्रम में देश भर से 15 सौ से अधिक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के छात्र भाग ले रहे हैं। इस दौरान बच्चे कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।



