आज पूरी दुनिया मान रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी : तीरथ
ऊखीमठ । महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत भाजपा जिला कार्यालय रूद्रप्रयाग पहुंचे । इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल भारत के नवनिर्माण एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे हैं। आज पूरी दुनिया मान रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत गढवाल सांसद तीरथसिंह रावत ने मयाली मे लाभार्थी सम्मेलन में शिरकत करते हुये लाभार्थियों को सम्मानित किया व केंद्र सरकार की जनप्रयोगी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होनें खेंडाखाल, कांडई,खांकरा, सुमाडी, तुनेटा, बरसिर,चौंरा ,पौंठी,खलियाण,लिस्वाल्टा, कोट धारकुडी,गेंठाणा, पुजारगांव,सिरवाडी,पूलन,चोपडा, कुरछोला, मे जनसंपर्क करते हुये बंधाणीताल मे जनसभा को संबोधित किया । पुजारगांव में भगवान वासुदेव मंदिर के दर्शन करते हुये पुजारियों से जनसंपर्क कर कंडाली में स्थित मां इंद्रासणी देवी मंदिर में सायंकालीन आरती एवं दर्शन करते हुये पुजारियों से भेंटवार्ता की । उन्होंने तिलवाडा में भी जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊचांइयों को छू रहा है। उत्तराखंड में डबल इंजन राज्य में पहाड से लेकर मैदान तक तेज गति से दौड़ रहा है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से अपार स्नेह रहा है । यही कारण है कि भौगोलिक व जनसंख्या की दृष्टि से हमारे छोटे से प्रदेश मे 1.5 लाख करोड की केंद्रीय विकास परियोजनायें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से शुरू 12 हजार करोड से चारधामों के 889 किलोमीटर के सफर को सुगम बनाने वाली आल वेदर परियोजना लगभग पूर्ण हो गयी है जिसका अनुभव सभी को हो रहा होगा । इसी तरह सामरिक, पर्यटन एवं यात्रा की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण लगभग 16216 करोड़ की लागत से बनने वाली 126 किलोमीटर ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना भी अपने अंतिम चरण में है। वो दिन दूर नही जब डबल इंजन वाली रेल पहाड़ पर दौड़गी। टनकपुर से बागेश्वर एवं डोईवाला से यमुनोत्री रेल लाइन को लेकर भी शीघ्र ही आगे बढ़ रहे हैं। श्री बद्री केदार धाम पुनर्निर्माण पर उन्होनें कहा कि मोदी जी देश भर में ऐतिहासिक, पौराणिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को संवारने एवं वृहद स्वरूप देने के मिशन में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मानसखण्ड मंदिर माला मिशन योजना इसी तरह एक और महत्वपूर्ण तीर्थाटन परियोजना के तहत कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों को भव्य बनाने के लिए मानसखण्ड मंदिर माला मिशन योजना का क्रियान्वयन आरम्भ हो गया है। वंदे भारत ट्रेन पर उन्होने कहा कि दिल्ली से काठगोदाम व टनकपुर के लिए भी शीघ्र ही यह सुविधा मिल जाएगी। साथ ही इससे पूर्व देहरादून-काठगोदाम, दिल्ली-कोटद्वार के बीच जनशताब्दी सेवा की शुरुआत हुई। देश से प्रदेश एवं प्रदेश के अंदर हवाई कनेक्टिविटी पर भी शानदार कार्य हुआ है उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से अनेक उच्च स्तरीय संस्थाएं जैसे देश का पहला ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर, सीपेट, कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर, सेंटर फॉर एक्सिलेन्स ऑन नेचुरल फाइबर प्रमुख रूप में राज्य को मिली हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत भाषण से की उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुये आगे के महाजनसंपर्क अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की सफल 9 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवं विश्व का नेतृत्व कर रहा है। विधायक भरत सिंह चौधरी ने रूद्रप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि अटल आयुष्मान योजना को आगे बढ़ाते हुए सरकार प्रत्येक उत्तराखंडवासी को 5 लाख तक का इलाज निःशुल्क दे रही हैं। 50 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं और निःशुल्क जांच योजना के तहत मरीजों को 207 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचों की सुविधा भी दे रही हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में लगभग 55 हजार गरीबों को आवास दिए जाने के लक्ष्य पर तेजी से कार्य हो रहा है। जल जीवन मिशन के तहत अब तक प्रदेश मे 7 लाख से अधिक परिवारों को पेयजल कनेक्सन दिये गए हैं। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह ने केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से पंचायतों के अंतर्गत हुए विकास कार्यों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद देवशाली ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ,वाचस्पति सेमवाल, महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक व जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, जिला महाजनसंपर्क अभियान के सदस्य जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, दरम्यान जखवाल ,जिला मंत्री सुनील नौटियाल,रूद्रप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट सहित मंडल अध्यक्ष घनश्याम पुरोहित,अनुसूया प्रसाद भट्ट,बीना राणा,यशोदा देवी,त्रिलोचन भट्ट, राय सिंह राणा, शशि नेगी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुसूया प्रसाद जोशी,चंद्रशेखऱ पुरोहित,सुधाकर पुरोहित,माहेश्वरी प्रसाद पुरोहित,हरि सिंह राणा,कुंवर सिंह बिष्ट,पूर्व रूद्रप्रयाग नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष तथा पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल , पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भंडारी, भाजयुमो गढवाल सहसंयोजक विकास डिमरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह राणा, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष बृजमोहन बिष्ट पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार , अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकीम अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल रहीम, गीता सेमवाल सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



