Uncategorized

वाहन हादसे में चालक की मौत

श्रीनगर। उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसके चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है आज सुबह नेशनल हाइवे 58 पर शिवमूर्ति के पास एक पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमे एक युवक की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर देवप्रयाग सहित आसपास के पुलिस स्टेशनों की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंची और दो घायलों को सड़क पर लाया गया। इनमें से एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में  चालक सुमित(29) पुत्र हेम सिंह निवासी ग्राम बिरसडी, ब्लॉक कोट, पट्टी कंडवालस्यू, जनपद पौड़ी गढ़वाल की मृत्यु हो गई। जबकि धीरेंद्र(36) पुत्र सुल्तान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button