उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने किये भगवान बदरीनाथ के दर्शन

गोपेश्वर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह  ने आज बद्रीनाथ पहुँचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर  पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने  मंदिर समिति के कर्मचारियों अधिकारियों के साथ मुलाकात  और  बद्रीनाथ  में हो रहे मास्टर प्लान के कार्यों का  जायजा लिया। राज्यपाल ने चीन सीमा से सटे मलारी पहुंचे और आईटीबीपी, आर्मी और बीआरओ  के जवानों से मुलाकात कर  उनका  हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  ‘सरहद पर तैनात जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व’ है। राज्यपाल ने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र  में विषम परिस्थितियों में हमारे जवान निःस्वार्थ सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनके कारण हम और हमारा देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। इस दौरान उन्होंने जवानों से उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि सीमांत वासी हमारे सीमा प्रहरी है। सीमा पर बसे गांवों को सुरक्षित रखे बिना हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित नही रख सकते। वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।सीमा पर जवानों से मुलाकात के बाद राज्यपाल राज्यपाल ने बीआरओ गेस्ट हाउस बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति के संबध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिस तरह से माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी परियोजना बद्रीनाथ मास्टर प्लान के पुर्ननिर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है वह वेहद प्रशंसनीय और सराहनीय है। इसके लिए शासन प्रशासन की पूरी टीम सहित सभी लोग बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बद्रीनाथ धाम और भी दिव्य और भव्य नजर आएगा। इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, एडीएम डा.अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट डा.दीपक सैनी, सीओ  नताशा सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button