उत्तराखण्ड

नाबालिग से गैंगरेप

हल्द्वानी /हल्द्वानी में  10 वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर  गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 10वीं क्लास में पढ़ती है। विगत दिनों  उनकी बेटी अपनी किसी सहेली पर फोन पर बात कर घटना का जिक्र कर रही थी तो उसकी मां ने ये बातें सुन ली, जिसके बाद, लड़की नेमामले की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद मामला खुला।
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक छात्रा का एक दोस्त है। दोस्त के साथ वह बैंक्वेट हाल में मिली। आरोप है कि वहां पर दो और युवक पहले से ही मौजूद थे। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से  पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button