उत्तराखण्ड

देश के लिए शुभ है कमल का निशान : महाराज

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देश को मोदी की गारंटी का लाभ मिल रहा है। देश के लिए कमल का निशान बहुत ही शुभ है और आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीटों पर जीत मिलेगी। महाराज शिविर कार्यालय के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीवार लेखन अभियान के अवसर पर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व कमलमय हो रहा है। महाराज ने कहा कि कमल का निशान धार्मिक होने के साथ ही देश के लिए बहुत शुभ है। उन्होंने निहंग फकीर सिंह खालसा बाबा का स्मरण करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम की गद्दी जिस स्थान पर है उसे सुरक्षित रखने में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण आन्दोलन के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में 400 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुयश रावत,, एकेश्वर ब्लाक के पूर्व प्रमुख नरेंद्र डंडरियाल, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ जेपी सेमवाल, राहुल, सौरव शर्मा, सुमन सिंह, मनोज पटेल, द्वारिका डंडरियाल, दीपक पोखरियाल, अशोक जोशी, नरेंद्र सुंदरियाल एवं देवेंद्र पाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button