उत्तराखण्ड
पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सतपुली। सतपुली थाने में आज एस आई संध्या नेगी ने पीस कमेटी की बैठक ली। इस अवसर पर पीस कमेटी के लोगों ने अपनी अपनी राय रखी। वहीं रमजान नवरात्रों को लेकर एस आई संध्या नेगी ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से अपने अपने त्योहारों को मनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य पीएलबी सतपुली पुष्पेंद्र राणा एवं व्यापार संघ सतपुली के कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रवीन नेगी , प्रेम सिंह रावत, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद शरीफ सत्य नारायण वेदी, सहित एसआई जगदीश रावत पुलिसकर्मी संजय नेगी दीवान सोहनलाल पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



