उत्तराखण्ड

मन की बात एक आत्मिक जुड़ाव वाला कार्यक्रम

 देहरादून। राजभवन में ‘मन की बात’ के 100 वें संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की  ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100 वां संस्करण एक ऐतिहासिक क्षण है। राज्यपाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रमों में उत्तराखण्ड के जिन लोगों का जिक्र किया गया है, वे सभी हमारे हीरोज, आइकन और ब्रांड एम्बेसडर हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसके हम सभी आज साक्षी बने हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक कार्यों में निःस्वार्थ भाव से जुटे लोगों को जन-जन की आवाज बनाया है। उन्होंने कहा कि यह एक आत्मिक जुड़ाव वाला कार्यक्रम है, जो लोगों को लोगों से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का हर संस्करण अपने आप में खास रहा है, हर बार नए उदाहरणों की नवीनता, पूरे देश के कोने-कोने और हर आयु वर्ग के लोग इस कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि एक ऐसा पर्व जो हर महीने आता है, जिसका इंतजार हम सभी को होता है। प्रधानमंत्री जी ने रेडियो को एक नया जीवंत रूप दिया है। राज्यपाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में जब भी उत्तराखण्ड का जिक्र होता है तो हमें गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रमों में उत्तराखण्ड के जिन लोगों का जिक्र किया गया है वे सभी हमारे हीरोज, आइकन और ब्रांड एम्बेसडर हैं। वे सभी अन्य लोगों के लिए एक प्रेरणा के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड में बेटियों के बारे में, मातृशक्ति बारे में और हिमालय के बारे में बात की गई है जो हमें गौरवान्वित करती है। राज्यपाल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान केन्द्रीय संचार ब्यूरो देहरादून द्वारा राजभवन प्रांगण में मन की बात और आजादी के अमृत महोत्सव जैसे विषयों पर प्रदर्शनी आयोजित की गई ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button