उत्तराखण्ड

मौसम का मिजाज बदला, हुई रिमझिम बारिश

देहरादून।प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज झमाझम बारिश हुई, बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ गई है। बागेश्वर जिले के गरुड़, काफलीगैर आदि स्थानों पर रिमझिम वर्षा हो रही है। जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। वर्षा से ठंड बढ़ गई है। वहीं, हिमालयी क्षेत्र में रुक-रुक वर्षा होने से हिमपात की संभावना प्रबल है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। धूप खिली और अपराह्न बाद मौसम बदल गया। हल्की बूंदाबांदी के साथ वर्षा हुई। जिससे ठंड बढ़ गई है। काफलीगैर और गरुड़ में रिमझिम वर्षा हो रही है। जबकि कपकोट, कांडा और बागेश्वर में बादल छाए हैं। वर्षा की संभावना बनी है। हिमालयी क्षेत्र में रुक-रुक कर वर्षा से हिमपात की संभावना बनी है। लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए हैं। यदि वर्षा हुई तो रबी फसलों की बुआई के लिए किसानों को सिंचाई की जरूरत नहीं पडेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button