दिल्लीदेश-विदेश

आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखण्ड का वीर शहीद

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में  आतंकवादियों से हुए मुठभेड़ में नैनीताल के रातीघाट के हली गांव के जवान संजय बिष्ट मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गये हैं। शहादत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया है।जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक कल सुबह 9 बजे सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ पैराट्रूपर्स  शामिल हुए थे। जैसे ही सेना उन आतंकियों के नजदीक पहुंची, वैसे ही घात लगाकर बैठे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सेना के 2 कैप्टन रैंक के अफसर और एक जवान शहीद हो गए ,थे, इनमे संजय भी शामिल थे। शहीद संजय के परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, भाई विनीत बिष्ट, नीरज बिष्ट हैं। संजय के भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय 2012 में सेना में भर्ती हुए थे और अविवाहित थे। उन्होंने बताया कि कल रात ही परिवार से उनकी फोन पर बात हुई थी। संजय 15 दिन पहले ही छुट्टियां समाप्त कर  से पोस्ट पर लौटे थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button