उत्तराखण्ड

विकसित भारत संकल्प यात्रा रथों को रवाना किया

रुद्रप्रयाग। विकसित भारत संकल्प यात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष अरमदेई शाह व विधायक भरत सिंह चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ उनसे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प रथ के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी और योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास की राह पर बढ़ रहा है। इस बात की साक्षी यह विकास यात्रा बन रही है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, कार्यक्रमों, निर्णयों और उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि यात्रा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला, ब्लॉक न्याय और ग्राम पंचायत स्तर तक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग जिले में 8 प्रचार-प्रसार रथ शामिल किए गए हैं, जो 334 ग्राम पंचायतों के 155 केंद्रों का भ्रमण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button