Uncategorized

मोटरसाइकिल सवार पुलिस कर्मी की मौत

 इंडिया।देहरादून दी।हादसे पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार  कांस्टेबल पंकज जोशी,  रेशममाजरी, जीवनवाला थाना डोइवाला, ज़िला देहरादून पुलिस लाइन देहरादून में तैनात थे। गत रात्रि लगभग 9 बजकर 30 मिंट पर वह घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान एक बेलगाम यूटिलिटी वाहन ने मोहकमपुर फ्लाईओवर पर जोशी के बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।   जिसमे पुलिस का जवान बुरी तरह से घायल हो गया। मामले की सूचना राहगीरों ने थाना नेहरु कोलोनी को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल जोशी को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक  आशीष नेगी, पुत्र विनोद कुमार निवासी, बालावाला,थाना रायपुर देहरादून को गिरफ़्तार कर लिया। पंकज जोशी 2002 में पुलिस में भर्ती हुए थे वह मूल रूप से ग्राम दयाल , जिला पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। दिवंगत पंकज जोशी का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके रेशममाजरी स्थित घर में अंतिम सलामी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button