उत्तराखण्ड
जंगली सुअर के हमले में महिला घायल
बागेश्वर। जिले के दुग-नाकुरी तहसील के जारती गांव में आज आंगन में धूम सेंक रही एक बुजुर्ग महिला पर जंगली सुअर ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों ने शोर मचाया तो सुअर जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को लेकर परिजन तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल महिला को मुआजवा दिलाने की मांग की है। इधर रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है और जल्द ही वन विभाग की टीम को गांव भेजा जाएगा और घायल महिला को नियमानुसार मदद दी जाएगी।

