मन की बात संपूर्ण देश की आवाज बनी : आर्या
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम हमें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के साथ स्वयं की भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। आर्या ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के मन की बात संपूर्ण देश की आवाज बन चुकी है और समाज में नई ऊर्जा का संचार करने का काम किया है। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा के साथ हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। रेखा आर्या ने कहा कि 9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री की ओर से विजयादशमी से शुरू किया गया, मन की बात का यह ऐतिहासिक सफर आज अपने 110वें पड़ाव पर पहुंचा है। जनता और प्रधानमंत्री मोदी के बीच मजबूत जुड़ाव और लगाव का साथ ही इस कार्यक्रम से अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी प्राप्त होती है।