उत्तराखण्ड

रेल लाइन परियोजना का निर्माण 2025 तक होगी कम्पलीट

रुद्रप्रयाग। रेल विकास निगम के केंद्रीय परियोजना महाप्रबंधक अजीत सिंह यादव और उप महाप्रबंधक ओपी मालगुडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उत्तराखंड में राष्ट्रीय एवं सामरिक महत्व की 125 किमी लम्बी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना का निर्माण 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के अन्तर्गत निर्धारित कुल 104 किमी की सुरंगीय लम्बाई में से 75 किमी (70 प्रतिशत) का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी के साथ ही अन्य सुरंगों का खनन भी तीव्र गति से गतिमान है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान परियोजना के कार्यों में आई रुकावट के उपरांत रेल विकास निगम लिमिटेड गुणवत्ता, गति एवं पारदर्शिता के अनुरूप परियोजना का निर्माण राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय मानकों का अनुपालन करते हुए निर्माण कार्य सम्पादित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button