Uncategorized

धामी ने किया जनसभा को संबोधित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पछवादून के कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में  परचम लहरा रहा है। भाजपा ने नारी वंदन विधेयक पारित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सैनिकों के उत्थान और कल्याण के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 22 साल के मुकाबले भाजपा सरकार में दोगुनी नौकरियां दी गई। जी 20 समेत विश्व में भारत का डंका बज रहा है।। लंबे समय से राम मंदिर नहीं बन रहा था। भाजपा सरकार ने राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button