Uncategorized

गंगा में डूबा दिल्ली का युवक

ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत निम बीच में नहाते समय गंगा के तेज धारा की चपेट ने आकर  बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम युवक को तलाशने में जुटी हुई है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार कनिष्क राणा( 21)  निवासी, विजय विहार, फेस 2 रोहिणी, दिल्ली  अपने दो दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। आज तीनों निम बीच पांडू पत्थर के पास गंगा में उतरे, इसी दौरान  कनिष्क गंगा के तेज बहाव में  आ गया और बहने लगा। उसके दोस्तों ने लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन तब तक वह गंगा की लहरों में ओझल हो गया। सूचना पर आपदा संकट मोचन टीम ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button