उत्तराखण्ड

वाहन नदी में गिरा 12 की मौत

रुद्रप्रयाग।  रुद्रप्रयाग जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैंतोली के पास एक यात्री वाहन के खाई में गिरने से 12 लोगों की मृत्यु हो गयी है। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को गुलाबराय मैदान से एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश लाया गया, जिसमें से 2 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। साथ ही 7 यात्रियों का रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। रुद्रप्रयाग से हमारे क्षेत्रीय संवाददाता ने बताया कि जिलाधिकारी डॉक्टर सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डा विशाखा अशोक भदाणे के नेतृत्व में राहत और बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल गुरमीत सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं। श्री धामी ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button