उत्तराखण्ड
भू कानून व मूलनिवास को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
सतपुली। विधानसभा चौबट्टाखाल के नयारघाटी सतपुली में शुक्रवार को उत्तराखंड में मूल निवास और भू कानून को लागू करने लेकर सभा आयोजित की गई । जिसके बाद बाजार में रैली निकाली गई। वही उपजिलाधिकारी सतपुली के माध्यम से मूल निवास, भू कानून, सतपुली में आधार सेंटर, झील सहित 12 क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया।
इस दौरान एडवोकेट सुमित रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, राज्य आंदोलनकारी तीरथ सिंह रावत राही, थामेश्वर कुकरेती, मनीष खुगशाल स्वतंत्र, इंद्रजीत असवाल, हरि प्रधान, डबल सिंह मियां, ग्राम प्रधान बोसाल विकास रावत, पाखरी नितिन ममगाईं प्रिंस रावत आदि मौजूद रहे

