Uncategorized

उत्तराखंड के 5 जवान शहीद,प्रदेश में शोक की लहर

देहरादून । जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के 5 जवान शहीद हो गए। इन्हीं शहीद जवानों में एक जवान टिहरी जिले की देवप्रयाग विधानसभा अंतर्गत कीर्तिनगर के थाती (डागर) गांव का राइफलमैन आदर्श नेगी भी हैं शहीद आदर्श नेगी के गांव में उनकी शहादत की सूचना मिलते गांव में शोक की लहर छा गई, शहीद आदर्श नेगी अभी 26 साल के थे । अभी दो माह पहले ही आदर्श नेगी के ताऊ के बेटे ने भी अपने प्राण देश हित में न्योछावर किए थे जो भारतीय सेना में मेजर की पोस्ट पर थे अब शहीद आदर्श नेगी की शहादत की खबर मिलते ही परिवार अपनी सुध खो रहा है। आदर्श नेगी वर्ष 2018 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुआ और अपने 6 साल देश की सुरक्षा में दिए, शहीद की शहादत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, शहीद की मां अपनी सुध खो चुकी है और पिता की आंखे गम में नम हैं, शहीद राइफलमैन आदर्श नेगी अपने पीछे अपने पिता दलबीर सिंह नेगी माता सहित एक भाई और एक बड़ी बहन को अलविदा कह गए, उनका भाई वर्तमान में चेन्नई में जॉब करता है जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है जो भाई की शहादत पर गांव पहुंची । शहीद के पिता गांव किसान है, आदर्श ने बारहवी तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से की फिर 2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए थे । आदर्श गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। उसी दौरान वह फौज में भर्ती हो गए थे।  आदर्श नेगी आखरी बार इसी साल फरवरी में गांव आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button