उत्तराखण्ड

सैन्य सम्मान के साथ शहीद को दी अंतिम विदाई

शहीद को दी अंतिम विदाई

ऋषिकेश।  टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी असम राइफल में तैनात हजारी सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। शहीद का पार्थिव शरीर आज  उनके ऋषिकेश आवास पर पहुंचा। जहां हजारों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा पूर्णानंद घाट पर पहुंची जहां, सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी  ने भी शहीद को नमन किया। गौरतलब है कि टिहरी ज़िले के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह चौहान इन दिनों असम के मणिपुर क्षेत्र में एक विशेष अभियान के तहत ड्यूटी पर थे, जहां वह विगत दिनों शहीद हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button