Uncategorized
चमोली जिले की कुसुमलता गडिया को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
देहरादून। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी गई है। उत्तराखंड से चमोली जिले के पोखरी विकासखण्ड के राजकीय माध्यामिक विद्यालय की शिक्षिका कुसुमलता गडिया का चुनाव राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए किया गया है। उन्हें शिक्षक दिवस पर पांच सितम्बर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
