Uncategorized

यातायात सुचारू करने के निर्देश दिये

हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ मंडल एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को हल्द्वानी में क्षतिग्रस्त हुए गौला पुल में 20 दिवसों के भीतर हल्के वाहनों के लिए यातायात सुचारू करने के निर्देश दिये हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने  रावत को बताया कि गौला पुल के निकट हल्द्वानी की ओर सम्पर्क रोड भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी इसकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से अनुमान लागत का ब्यौरा तैयार कर लिया गया है और शीघ्र ही धनराशि स्वीकृत कर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।  रावत ने भू-कटाव से इंदिरा गाँधी अन्तर्राष्टीय स्टेडियम को हो रहे नुकसान का भी जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग, एनएचएआई तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button