उत्तराखण्ड

अलकनंदा में गिरा वाहन, 5 की मौत

श्रीनगर। गौचर जा रही एक महिंद्रा थार ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्टीय राज मार्ग पर आज सुबह 7 बजे के करीब अनियंत्रित होकर अलकनंदा में समा गई ।थार में सवार 6 लोग डूब गए, जिनमे से एक महिला को बचा लिया गया जबकि पांच अन्य लोगों की डूबने से मृत्यु हो गई, मृतकों में एक महिला दो बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। सभी शवों को श्रीनगर बेसअस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चालक को नींद की झपकी के चलते दुर्घटना घटित हुई है। सभी कार सवार फरीदाबाद से गोचर शादी में शामिल होने जा रहे थे। थार सवारों में दो महिला व चार पुरुष शामिल हैं। इनमें महिला अनीता नेगी को रेस्क्यू किया गया है, जबकि महिला का बेटा आदित्य व महिला की छोटी बहन मीना गुसाई, उसके पति सुनील गुसाई समेत दो बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सुबह तीन बजे के करीब सभी अनीता नेगी के निवास स्थल रुड़की से गोचर के लिए रवाना हुए थे। अनीता नेगी के दो बच्चे हैं, जबकि पति आर्मी हैं। अनीता अपनी बहन के परिवार के साथ बड़े बेटे को लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकली थी। उनकी छोटी बेटी रुड़की में ही है। मीना नेगी व उसका परिवार फरीदाबाद में रहता है। 2गाड़ी मीना के पति सुनील गुसाई चला रहे थे। ये दोनों बहनें अपनी मौसी के लड़के (भांजे) की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। देवप्रयाग थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे स्थानीन लोगों की ओर थाना देवप्रयाग में फोन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना दी गई। देवप्रयाग से कीर्तिनगर की ओर करीब 15 से 16 किमी की दूरी पर बागवान से पहले यह हादसा हुआ है। जहां करीब 250 मीटर गहरी खाई में थार वाहन गिरा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button