उत्तराखण्ड

क्रॉप कटिंग कर फसल का लिया जायजा

वपौड़ी। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर विकासखंड कोट के भट्ट गांव में जौ की फसल पर की जा रही क्रॉप कटिंग का जायजा लिया। राजस्व विभाग ने भट्ट गांव के कृषक कमला देवी व राम सिंह के जौ के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। जिसमें दोनों के खेतों में 12 किलो 500 ग्राम जौ की फसल प्राप्त हुई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोये गए जौ के बीज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। कहा कि क्रॉप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने स्वयं भी जौ की सफल कटाई की। क्रॉप कटिंग के दौरान कमला देवी के खेत में 6 किलो 300 ग्राम व राम सिंह के खेत में 6 किलो 200 ग्राम जौ की फसल प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button