उत्तराखण्ड

फांसी लगाकर दी जान

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के भूरारानी में प्रेमिका को वीडियो कॉल करने के बाद प्रेमी ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती से विवाद के कारण युवक के आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है। भूरारानी निवासी 20 वर्षीय आशीष सैनी पुत्र मनोज सैनी प्लंबिंग का काम करता था। चाचा अमरजीत ने बताया कि आशीष का क्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवार रिश्ते के लिए तैयार थे और एक माह बाद दोनों की शादी करना तय किया था। बताया कि इस बीच कई बार आशीष ने युवती को एक अन्य युवक के साथ देख लिया था।इस पर उसने युवती के किसी और से भी प्रेम प्रसंग होने की बात कही थी, जिस पर युवती के घरवालों ने उसके साथ मारपीट की थी। आज आशीष की मां और छोटा भाई काम पर गए थे। इस दौरान आशीष ने युवती को वीडियो कॉल कर फांसी लगाने की बात कही। कुछ देर बाद युवती के परिजन घर पहुंचे और मामले की जानकारी दी। वहीं कमरे में आशीष का शव फंदे से लटका हुआ मिला। युवक के परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजन आशीष का मोबाइल अपने साथ लेकर गए हैं। उन्होंने युवती को बेटे की मौत का कारण बताया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button