उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में दो अक्टूबर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा: रेखा आर्या

देहरादून :प्रदेश में दो अक्टूबर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। महाकुंभ 25 जनवरी 2023 तक चलेगा। इसका आयोजन चार स्तर पर किया जाएगा, जिनमें न्याय पंचायत, विकासखंड, जिला और राज्य शामिल हैं।

25 जनवरी 2023 तक चलेगा महाकुंभ

  • इस वर्ष महाकुंभ के अंतर्गत प्रदेश के पारंपरिक खेल जैसे मुर्गा झपट, अड्डू, गुल्ली डंडा व रस्साकसी जैसे खेलों का भी आयोजन किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य इन खेलों को पुनर्जीवित करना है। इन्हें प्रदर्शन खेल के रूप में आयोजित किया जाएगा।
  • राज्य स्तर पर होने वाले खेलों में विजेताओं को नगद पुरस्कार के साथ ही विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
  • विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को इसका उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
  • रायपुर न्याय पंचायत में इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडिय़ों का पंजीकरण निश्शुल्क किया जाएगा।
  • न्याय पंचायत स्तर पर ये खेल दो अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होंगे।
  • यहां कबड्डी, खो-खो, वालीबाल व दौड़ प्रतियोगिता होंगी। ये प्रतियोगिताएं अंडर-14 और अंडर-17 आयुवर्ग में कराई जाएंगी।
  • विकासखंड स्तर पर खेलों का आयोजन 20 अक्टूबर से पांच नवंबर तक किया जाएगा।
  • विकासखंड स्तर पर बैडमिंटन व फुटबाल प्रतियोगिता अतिरिक्त रखी गई हंै।
  • इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 आयुवर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
  • जिला स्तर पर ये आयोजन नौ नंबर से 27 नवंबर तक होंगे।
  • यहां जूडो, बाक्सिंग, टेबिल टेनिस, ताइक्वांडों, हैंडबाल, बास्केटबाल, कराटे व हाकी खेल अतिरिक्त रखे गए हैं।
  • यहां भी ये प्रतियोगिता तीन आयुवर्ग में ही होगी।
  • राज्य स्तर पर खेल महाकुंभ का आयोजन पांच दिसंबर से 25 जनवरी तक किया जाएगा।
  • इसमें जिला स्तर पर विजयी खिलाडिय़ों को खेलने का मौका दिया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ में अधिक से अधिक खिलाडिय़ों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत, प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल, माध्यमिक विद्यालय, इंटर कालेज, युवा कल्याण, खेल व शिक्षा कार्यालयों में किया जा सकता है।

पेंटाथलान का भी होगा आयोजन

खेल मंत्री ने बताया कि वर्ष पेंटाथलान का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 17 से 21 आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

पेंटाथलान में 1600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, क्रिकेट बाल थ्रो व चिनअप विधाओं की प्रतियोगिता होगी। खेल मंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को सेना, अर्द्धसैनिक बल व पुलिस सेवा में आकर्षित करने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button