Uncategorized

चारधाम यात्रा में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं : महाराज

देहरादून।  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि है कि मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाया जायेगा। महाराज ने कहा की श्रद्धालुओं को  गुमराह करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर  आज सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने  अधिकारियों से कहा कि केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में खच्चरों के खानपान और विश्राम की समुचित व्यवस्था की जाए।  उन्होंने अधिकारियों से हेलीकॉप्टर के टिकट ब्लैक करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने  कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेश की प्रतिष्ठा का विषय है इसलिए इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा सीजन में धामों एवं यात्रा मार्गों पर एसडीआरएफ, पुलिस , जल पुलिस, गोताखोर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के व्यापक प्रबंध करें।  उन्होंने कहा कि वाहनों की नियमित चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की जानकारी के लिए प्रत्येक टैक्सी में प्रदेश में स्थापित विभिन्न सर्केटो की जानकारी से संबंधित साहित्य  रखवानी की व्यवस्था की जाए।  समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं अभिनंदन की संस्कृति को बढ़ाते हुए उनका अभिवादन जय गंगोत्री, जय यमुनोत्री, जय बद्री विशाल और जय केदार के उद्बोधन से होना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्गों पर स्थित निजी होटल, ढ़बों आदि में भोजन एवं आवासीय सुविधा की निर्धारित रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए। उन्होंने धामों में फूट मसाज की उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। पर्यटन मंत्री  महाराज ने बैठक में पशुपालन, शहरी विकास एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कार्रवाई करने निर्देश दिए। उन्होंने चार धाम यात्रा पर अस्थाई चिकित्सा केंद्रों में चिकित्सक व अपेक्षित स्टाफ की तैनाती के साथ जीवन रक्षक दवाई, उपकरण, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, एंबुलेंस एवं एयर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठक में गढ़वाल कमिश्नर सुशील पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, वी. मुरुगेसन, सी.रविशंकर सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button