उत्तराखण्ड

बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में कई जगह आंतरिक मार्ग  अवरुद्ध होने से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें हो रही है। इनमें से कई मार्गों को खोल दिया गया है। जबकी सम्बंधित विभाग अवरुद्ध मार्गों को खोलने में जुटा हुआ है।  बागेश्वर जिले में सुबह से बारिश हो रही है। पांच ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद हैं। एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भानी-हरसिंग्याबगड़, रमाड़ी-कनौली, बदियाकोट-बोरलबड़ा, काफलीकमेड़ा तथा सीरी मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हैं। बीते शनिवार की रात हुई बारिश से धना देवी पत्नी गुस्साई राम निवासी पासदेव बिलौरी काफलीगैर का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है। जिले के बोरबलड़ा गांव को जोड़ने वाली सड़क एक महीने से बंद है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मार्गों को कई बार खोल दिया है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से मार्ग फिर बंद हो रहे हैं। जिन्हें खोलने का प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button