उत्तराखण्ड

सांप के डसने से किशोरी की मौत

हल्द्वानी। हल्द्वानी के हल्दूपोखरा गांव में 16 वर्षीय किशोरी राधा की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब राधा घर की रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने उसे तुरंत उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।पुलिस के अनुसार, राधा के पिता भगवान सिंह खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। शनिवार शाम राधा रसोई में गई, जहां अचानक एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के डसने की बात राधा ने तुरंत अपने पिता और भाई को बताई। परिजनों ने बिना देर किए उसे एसटीएच ले गए, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद राधा को बचाया न जा सका। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि किशोरी के पैर पर सांप के डसने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार मृतका के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की ताकि सांप जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button